धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 13 नवंबर। सरस्वती शिशु मंदिर नगरी में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती आयोजन समिति खंड नगरी जिला धमतरी के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जीवनी पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के छाया चित्र के पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अतिथियों के स्वागत पश्चात सुषमा आडील, अमिता दुबे, उपाध्यक्ष द्वय दिनेश्वरी नेताम जनपद अध्यक्ष, आर एल देव अध्यक्ष, जी आर देवांगन ने सारगर्भित उद्बोधन दिया एवं युवा कवि ने भारत माता एवं राष्ट्र प्रेम से संबंधित कविताओं से मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर मुनाइकेरा सरपंच महेंद्र नेताम, परमेश्वर साहू, रूपेंद्र साहू, जयंत साहू, सचिव तुलसी राम साहू, प्रधानाचार्य प्रफुल्ल साहू, आचार्य पिप्लाव साहू, भागीराम साहू, सिन्हा बहन एवं समस्त भैय्या-बहन उपस्थित रहे।


