धमतरी

कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जनसंपर्क
09-Nov-2024 2:33 PM
कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जनसंपर्क

नगरी, 9 नवंबर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर मतदाता पर्ची का वितरण के साथ प्रचार करने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर गली मोहल्ले में घूम रहे हैं। पूर्व विधायक सिहावा अशोक सोम को उनकी सक्रियता को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दोहरी जिम्मेदारी देते हुए चार मतदान केंद्र के बजाय सत्रह मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। सेक्टर प्रभारी पूर्व विधायक अशोक सोम के साथ, सह प्रभारी द्वय रामशरण यादव, सुन्दर जोगी, सहित बूथ प्रभारी मंजू पटेल, अनिता झा, अनुराधा मेहेर, अमित सपहा, बिलासपुर महापौर, कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार में जोरशोर से लगे हुए हैं।


अन्य पोस्ट