पेंशनरों की दिवाली फीकी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अक्टूबर। केन्द्र सरकार ने अपने पेंशनरों, और परिवार के लिए महंगाई राहत (डीआर) 53 प्रतिशत बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीओपीटी से आज जारी आदेशानुसार यह राहत 1 जुलाई से एरियर्स के साथ दी जाएगी। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 अक्टूबर से पेंशनरों को 50 प्रतिशत पेंशन देने का आदेश आज जारी किया है। चूंकि कल से दफ्तरों में अवकाश रहेगा। इसलिए इसका भुगतान अब शुक्रवार के बाद ही होने के संकेत हैं। दूसरी ओर, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्य सरकारें महंगाई राहत (डीआर) देने के मामले में पेंशनरों और परिवार पेंशनरों के साथ छल कर रही है। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनवरी 24 से 4त्न लम्बित महंगाई भत्ता एरियर सहित देने की घोषणा कर दी है परंतु पेंशनरों के मामले में बोलने से उसने भी परहेज किया है। इसके पहले छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय ने भी पेंशनरों के मामले में चुप्पी साध कर कर्मचारियों को 8 महीने का एरियर हजम कर महंगाई भत्ता (डीए)जनवरी 24 से न देकर अक्टूबर 24 से देने का फैसला की जानकारी मीडिया के माध्यम से दिया और शासन से आदेश भी जारी हो गया है। मगर दीपावली के पहले पेंशनरों के मामले में कब क्या निर्णय होगा इसे भविष्य के गर्भ में छिपा कर रखा गया हैं। इससे दोनों राज्य मध्यप्रदेश के 5 लाख तथा छत्तीसगढ़ के 1 लाख से अधिक पेंशनर की दिवाली को दोनों सरकारों ने फीकी कर दी है।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के पदाधिकारी क्रमश: वीरेन्द्र नामदेव, द्रोपदी यादव,पूरन सिंह पटेल, जे पी मिश्रा, अनिल गोल्हानी, बी एस दसमेर, सुरेश मिश्रा,बी के वर्मा,आर एन ताटी,दिनेश उपाध्याय, प्रवीण त्रिवेदी,प्रदीप सोनी,आर जी बोहरे,राकेश जैन,महेश पोद्दार,ओ पी भट्ट, पी एन उडक़ूड़े,रैमनदास झाड़ी, जगदीश कनौजिया,एस के घाटोडे, नैन सिंह, शंभू नाथ देहारी, डी आर गजेन्द्र, रणविजय सोनी, एस एस भदौरिया, बसंत गुप्ता,पिताम्बर पारकर,हेमंत टांकसाले,नागेश कापेवार,प्रवीण त्रिवेदी, डॉ पी आर धृतलहरे,एच एल नामदेव,के आर राजपूत,विनोद जैन, सी एम पांडेय,जे पी भारतीय,गायत्री गोस्वामी,अनूप डे, मो. कसीमुद्दीन, कमलसाय भद्रे, मो. कासिम, सुभाष मंडल,सी एल चंद्रवँशी,बरातूराम कुर्रे,आई सी श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार सिंह,शरद अग्रवाल,डॉ एस पी वैश्य,बी डी उपाध्याय,बी एल यादव,नरसिंग राम,आर के नारद,सुरेश शर्मा,एस के चिलमवार,लोचन पांडेय,एस के एस श्रीवास्तव,आलोक पांडेय,तीरथ यादव,रमेशचन्द्र नन्दे,जगदीश सिंह,ओ डी शर्मा,उर्मिला शुक्ला,कुंती राणा, वन्दना दत्ता, कलावती पाण्डे, पी भारती,परसराम यदु,अनूप योगी,ओ डी उपाध्याय,बी एल गजपाल,एन के भटनागर, डी के त्रिपाठी, एम आर शास्त्री, मीता मुखर्जी, सोमेश्वर प्रसाद तिवारी,हरेंद्र चंद्राकर,व्ही टी सत्यम, मो.अय्यूब खान,रविशंकर शुक्ला,गुज्जा रमेश,,लोकचंद जैन, एम एल पाल, अवधराम घृतलहरे, मालिक राम वर्मा,नागेंद्र सिंह ने आदि ने पेंशनरों को जनवरी 24 से 4त्न महंगाई राहत (डीआर) को एरियर सहित भुगतान करने की मांग की है।