रायपुर

राज्योत्सव, अलंकरण समारोह सोमवार से
02-Nov-2024 8:40 PM
राज्योत्सव, अलंकरण समारोह सोमवार से

रायपुर से राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड तक चलेंगी बीआरटीएस बसें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 नवंबर। नवा रायपुर अटल नगर के राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड में 4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह आयोजित किया गया है। इस मौके पर लगने वाली प्रदर्शनी के लिए सभी विभाग तैयारी में जुटे हुए हैं।जिलों में  राज्योत्सव में एक दिन का होगा।

रायपुर जिले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय उपस्थित रहेंगे। एमसीबी में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में  डिप्टी सीएम अरूण साव,  बस्तर में डिप्टी सीएम  विजय शर्मा, राजनांदगांव से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,  सरगुजा में मंत्री  रामविचार नेताम, महासमुंद में मंत्री  दयालदास बघेल, दुर्ग में मंत्री  केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री  लखन लाल देवांगन, बलौदाबाजार-भाटापारा में मंत्री  श्याम बिहारी जायसवालमुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसी प्रकार जांजगीर-चांपा में मंत्री ओ.पी. चौधरी,  बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े,  सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंत्री श्री टंकराम राम वर्मा,  गरियाबंद में सांसद  बृजमोहन अग्रवाल,  बालोद में सांसद  विजय बघेल,  खैरागढ़-गंडई-छुईखदान में सांसद  संतोष पाण्डेय जशपुर जिले के कार्यक्रम में सांसद चिंतामणी महाराज, बेमेतरा में सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, रायगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ति में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े,  दंतेवाड़ा में सांसद  महेश कश्यप,  कांकेर में सांसद  भोजराज नाग, नारायणपुर में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह,  मुंगली में विधायक पुन्नु लाल मोहले, जीपीएम में विधायक  धरमलाल कौशिक उपस्थित रहेंगे।

इसी प्रकार  कवर्धा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चन्द्राकर, कोरिया में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, सूरजपुर में  भैया लाल राजवाड़े, कोण्डागांव मेंसुश्री लता उसेंडी, बीजापुर में   विक्रम उसेंडी, एमएमए  में राजेश मूणत तथा सुकमा में किरण देव राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आने जाने फ्री बस

रायपुर से राज्योत्सव स्थल तक आने वाले यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए क्चक्रञ्जस् बसों की सुविधा प्रदान की गयी है। इसके अंतर्गत रायपुर-नवा रायपुर के मध्य संचालित की जाने वाली क्चक्रञ्जस् बसों को स्पेशल ड्यूटी अंतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन-डीकेएस भवन-तेलीबांधा-सीबीडी होते हुए राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड जाने और वापसी में राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड से सीबीडी- तेलीबांधा-डीकेएस भवन-रेलवे स्टेशन के लिये बीआरटीएस बसों का संचालन किया जायेगा। यह बसें रायपुर से प्रात: 11.00 बजे से रात्रि के 9.00 बजे तक प्रत्येक आधे घण्टे के अंतराल में चलेंगी। राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड से रायपुर वापसी हेतु दोपहर 12.12 बजे से रात्रि के 11.12 बजे तक प्रत्येक आधे घण्टे के अंतराल में बीआरटीएस बसे उपलब्ध होगी।


अन्य पोस्ट