‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर। पत्नी के साथ इशारेबाजी से मना करने वाले पति के साथ तीन युवकों ने हाथापाई कर जान से ही मारने की धमकी दी।
सोमवार शाम दोंदेकला के सरस्वती शिशु मंदिर के पास करण लहरे और उसके दो साथी ,एक महिला को इशारेबाजी कर रहे थे। पति ने मना किया तो ये तीनों उस पर पिल पड़े। गाली गलौज हाथापाई कर लकड़ी डंडे से हमला किया। पति की रिपोर्ट पर विधानसभा पुलिस ने 296, 351, 115-2, 3-5 का अपराध दर्ज किया ।
गुढिय़ारी के शुक्रवारी बाजार में गंगा मेडिकल के पास कल आधी रात उधारी में लिए पैसे को लेकर मार पीट हो गई। शिवम यादव सोनु यादव ने अब्दुल रब अशरफी(22) के साथ मारपीट गाली गलौज कर भाग गये। अब्दुल ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
घर के पास कचरा फेंकने को लेकर सत्ती मंदिर भनपुरी निवासी सोनू शर्मा,दाऊ नाम ये दो लोगों ने श्रीमती गंगा साहू( 30) के साथ गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाया। गंगा की रिपोर्ट पर खमतराई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कल रात भोजन में खरोरा के ग्राम मांढ़ में सब्जी बनाने की बात पर रितेश व दो अन्य ने अनिल बंजारे (30) के साथ मारपीट की। खरोरा के ही दिलप्रीत और गीत छाबड़ा ने वार्ड 12 निवासी पीयूष अग्रवाल(35) के साथ मारपीट की। उन्हें इस बात पर एतराज था कि पीयूष, उनके भाई को अपने साथ क्यों घूमाता है? रात करीब 10 बजे इनकी मुलाकात तिगड़ा चौक पर हुई थी। पीयूष ने विवाद के बाद रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
माना कैंप में कल शाम डीजे में नाचते समय धक्का लगने पर महेश मंडल ने कमल मिश्रा (28) से गाली गलौज हाथ मुक्के और कड़े से मारकर चोट पहुंचाया। आरंग के मोहमेला गांव में खिलेंद्र डहरिया,सोनी डहरिया और अन्य ने मधु नारंग (30) के घर घुसकर गाली गलौज मारपीट की । धरसींवा के कुकेरा गांव में मातर चौक पर शीतला पाणिग्रही व अन्य ने सोहनलाल साहू के साथ पुराने विवाद पर मारपीट की ।
संप्रेक्षण गृह से फरार चल रहा शूट आउट का आरोपी
रायपुर, 5 नवंबर। जेल रोड शूट आउट में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक तीसरा आरोपी शाहरूख नाबालिग है और वह 4 माह पहले 10 अन्य लोगों के साथ फरार है। शाहरूख हाफ मर्डर के आरोप में बाल संप्रेषण गृह माना में बंद था। उसके फरार होने की सूचना पुलिस को थी लेकिन अब तक उसे पकडऩे के प्रयास नहीं होने की बात कही जा रही है। और उसने कल शाहनवाज के साथ मिलकर यह वारदात की।