रायपुर

पंडरी रोड स्थित ज्वेलर्स, फर्नीचर शो रूम में आधी रात आग, स्वर्णाभूषण सुरक्षित-चांदी के गहने गले
02-Nov-2024 4:25 PM
पंडरी रोड स्थित ज्वेलर्स, फर्नीचर शो रूम में आधी  रात आग, स्वर्णाभूषण सुरक्षित-चांदी के गहने गले

बड़ा नुकसान नहीं, गोकुल नगर-बूढ़ापारा के घरों में आग 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 नवंबर।
बीती आधी रात बाद पंडरी रोड स्थित नाकोडा ज्वेलर्स और उससे लगा एक फर्नीचर शो रूम  में आग लग गई । यह घटना रात 11 बजे के बाद की है । दुकानें बंद हो चुकी थी।, इसलिए कोई जन हानि नहीं हुई। लेकिन पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। यह जेवर की दुकान नाकोड़ा ज्वेलर्स और फर्नीचर शो रूम शंकर फर्नीचर बताया जा रहा है। जो एचडीएफसी बैंक के चंद कदम दूर है। कल गोवर्धन पूजा की वजह से दोनों ही संचालक दुकान बंद कर घर चले गए थे। नाकोडा के संचालक निर्मल जैन, पूरी दुकान को अपने मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए आनलाइन निगरानी में रखे हुए हैं। कल रात करीब 11बजे अचानक मोबाइल पर आनलाइन कैमरे बंद हो गए। इससे सकते में आए निर्मल जैन वहां पहुंचे और शटर के भीतर झांक कर देखा तो धुआं दिखाई दिया। जो चंद मिनट में ही आग का विकराल रूप ले लिया। तब पुलिस और दम कल की मदद लेकर आग बुझाने की कवायद की गई। तेज लपटे और बंद शटर को खोलने में आ रही दिक्कतों के चलते आग बुझाने में  रात करीब तीन घंटे से अधिक समय लगा।आग इतना भयानक था कि दूर दूर तक आग के गोले दिखाई दिए। सुबह 3.30 बजे दमकल दस्ते वापस लौटे। शनिवार सुबह सुबह फिर से धुआं उठने पर पुन दम कल दस्ते की मदद लेनी पड़ी।

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगी, या और कोई कारण है इसकी पड़ताल की जा रही है। 
संचालक जैन के हवाले से पुलिस ने बताया कि सोने के जेवर जो शो केस से निकाल कर  भीतर किसी सुरक्षित लॉकर नुमा जगह रखे थे उनको नुकसान नहीं हुआ है । इनकी कीमत 5 करोड़ से अधिक बताई गई है। वहीं शो केस  में रखे चांदी के गहने, बर्तन आदि गल गए हैं। इनकी कीमत 3 करोड़ है। चूंकि गले हैं इसलिए नुकसान नहीं माना जा रहा है, इन्हें दोबारा डिजाइन किया जा सकता है । हालांकि दुकान का इंटीरियर जलकर खाक हो गया है। दुकान की पूरी प्रापर्टी इंश्योर्ड होने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद राजधानी के अन्य सराफा कारोबारी वहां पहुंचकर जायजा ले रहे।

दुकान के सामने लगे प्रवेश द्वार को कुछ नहीं हुआ,मौजूद लोगों ने उखाड़ फेंका लेकिन दुकान के शटर के रास्ते आग भीतर तक जा पहुंची।इसमें हुए नुकसान का पता नहीं चला है। लोगो की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया ।

दो घरों में भी  आग 
इससे पहले रात 10 बजे टिकरापारा इलाके के गोकुल नगर एक घर में आग लग गई।जिससे वहां मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने  मौके पर पहुंच आग बुझा लिया।  तीसरी घटना सप्रे स्?कूल के पास एक घर आग की चपेट आ गया। घर में आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। दोनों ही घटनाओं में  किसी प्रकार जनहानि की खबर नहीं है।


अन्य पोस्ट