रायपुर

बीयू में आकाश के बाद सुनील
02-Nov-2024 4:26 PM
बीयू में आकाश के बाद सुनील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 नवंबर।
रायपुर नगर (दक्षिण) उप चुनाव में वैध नामांकन वाले चान  प्रत्याशियों  ने अपना नाम  वापस ले लिए है। इनमें महेन्द्र कुमार बाघ, रवि भोई व जुगराज जगत, हैदर भाठी शामिल हैं।  

इससे पहले 46 उम्मीदवारों के 57 नामांकन  पर्चों की जांच में 12 प्रत्याशियों के पर्चे अस्वीकृत घोषित किए गए थे।  इनमें मुख्य राजनीतिक दलों के एक प्रत्याशी नहीं है।  ये सभी निर्दलीय और अन्य पंजीकृत दलों के प्रत्याॉशी हैं। वहीं 14 में से 7 मुस्लिम प्रत्याशियों के भी पर्चे अस्वीकृत किए गए । और 8 शेष रह गए हैं।  आरओ वैध नामांकन वाले 34  प्रत्याशियों के नाम जारी  किए थे । इनमें से ही 4 ने चुनाव नहीं लडऩे का फैसला लिया है। आरओ ने सभी 30 प्रत्याशियों के नाम व चुनाव चिन्ह भी आबंटित कर दिया है। यानी इसी क्रम में इनके नाम व चिन्ह,  मतदान के लिए  ईवीएम के बैलेट यूनिट में दर्ज किए जाएंगे। नामों का क्रम राष्ट्रीय,रजिस्ट्रीकृत दलों  और अन्य (निर्दलीय) के क्रम में देवनागरी लिपि क्रम में रखा गया है 

एग्जिट पोल पर प्रतिबंध 
भारत निर्वाचन आयोग ने 13 नवम्बर को प्रात: सात बजे से 20 नवम्बर की शाम साढ़े छह बजे तक की अवधि में  तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग ने  अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है। 

13  नवंबर को मतदान को बाद  मतगणना 23 नवंबर को होनी है।
 


अन्य पोस्ट