रायपुर

मान्यता चुनाव में एआरकेएस देगा मेंस कांग्रेस, यूनियन को
02-Nov-2024 8:36 PM
मान्यता चुनाव में एआरकेएस देगा मेंस कांग्रेस, यूनियन को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 नवंबर। भारतीय रेलवे में 40 वर्षों तक मोनोपली रख़ने वाले मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन को इस बार बड़ी चुनौती देने अखंड रेलवे कर्मचारी संघ (एआरकेएस) ने कमर कस ली है। इससे पहले गैर कांग्रेस-यूनियन के दबदबे वाले अर्बन बैंक चुनाव में भी  इस संगठन ने 35 वर्ष बाद  बिलासपुर जोन में सफाया किया था। नए मान्यता  संगठन के चुनाव 5, 6, 7 दिसंबर को होंगे। इसमें बिलासपुर जोन के 50 हजार से अधिक कर्मचारी अपने नेता का चुनाव करेंगे। जोन, मंडल और ब्रांच स्तर पर अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत कुछ अन्य पदों पर मतदान से चुनाव होगा। 

तीसरे संयुक्त संगठन के गठन के लिए एक बैठक हुई। इसमें ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ट्रैकमैन एसोसिएशन व ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के प्रमुख नेता पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से  यूनियन मान्यता चुनाव में अखंड रेलवे कर्मचारी संघ (अरेकस) के नाम से संयुक्त मोर्चे का गठन किया गया। बिलासपुर में घटक दलों की हुई बैठक में 25 सदस्यीय जोनल संचालक मंडल का गठन किया गया । इसके संयोजक  एच.एस. भदौरिया को बनाया गया और  पदाधिकारी चयन के मापदंड तय किये गए। इसमे केवल सेवारत रेलकर्मी, पारदर्शी व स्वच्छ छवि अनिवार्य है। ्रक्र्यस्, ढ्ढक्रश्वस्न (अमरीक सिंह) से सम्बद्ध है व पुरानी पेंशन योजना लागू कराने राष्ट्रव्यापी आंदोलन के नेता  विजय बन्धु का समर्थन प्राप्त है।

बैठक में श्री भदौरिया, संदीप तिवारी, तारकेश्वर नाथ, व्ही के तिवारी, राजेन्द्र कौशिक, संजय गुप्ता, डी. विश्वास, शिव ओरांव, आलोक कुमार, शुभम उपाध्य, मणिशंकर कौशिक, घनश्याम कर्ष, शिव यादव, एम.एस.राव,  इत्यादि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट