रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 नवंबर। पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन श्री राजराजेश्वरी महामाया माता मंदिर सार्वजनिक न्यास समिति द्वारा मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा, अन्नकूट व गौ माता का विधि विधान से पूजा अर्चन कर मां भगवती को 56 भोग अर्पित किए गए। आज मंदिर में प्रात: से मां भगवती का विशेष श्रृंगार व अन्नकूट व गोवर्धन पूजन किया गया।
इस अवसर पर गौ माता, गोवर्धन की विशेष पूजा करते हुए श्री कृष्ण भगवान के गोवर्धन पर्वत को उठाने, गौ माता के प्रति भक्ति समर्पण के प्रतीक आज के छत्तीसगढ़ के गोवर्धन पूजा अन्नकूट पूजन किया जाकर उपस्थित भक्त जनों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर न्यासी विजय शंकर अग्रवाल, विजय कुमार झा ,मंदिर व्यवस्थापक दुर्गा प्रसाद पाठक, उपेंद्र शुक्ला, कुंज लाल यदु, सत्यनारायण अग्रवाल सहित मंदिर के आचार्य पं श्रीकांत पांडे, लक्ष्मीकांत पांडेय, पं मनोज शुक्ला,पं अमन शुक्ला, आदि भक्तगणों की उपस्थिति में आरती पूजन गौ माता पूजन संपन्न कराया गया।