रायपुर

दुर्ग-अमृतसर, बिलासपुर-हड़पसर स्पेशल ट्रेन 7-8 को
02-Nov-2024 4:27 PM
दुर्ग-अमृतसर, बिलासपुर-हड़पसर स्पेशल ट्रेन 7-8 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 नवंबर।
रेलवे  दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग के मध्य 2 फेरे और बिलासपुर-  हडपसर (पुणे) के मध्य एक फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 08795/08796 दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग, फेस्टिवल स्पेशल, दुर्ग से 7 एवं 10 नवंबर तथा अमृतसर से 9 एवं 12 नवंबर  को दो फेरे के लिए चलेगी ।  08795 दुर्ग-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल दुर्ग से 11.10 बजे रवाना होगी तथा रायपुर 11.45 बजे, उस्लापुर 14.05 बजे जालंधर 22.00 बजे होते हुए 00.

इसी प्रकार 08796 अमृतसर-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल अमृतसर से 01.50 बजे रवाना होगी। पेंड्रारोड 08.10 बजे, उस्लापुर 10.35 बजे, रायपुर 12.55 बजे होते हुए 14.05 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी 

इसी तरह से  बिलासपुर से हडपसर के लिए 08295 नंबर के साथ 8 नवंबर को रवाना होगी ।  यह गाड़ी बिलासपुर से 14.00 बजे रवाना होकर रायपुर 15.30 बजे ,दुर्ग 16.25 बजे, गोंदिया 18.21 बजे, नागपुर 20.40 बजे, बडनेरा 23.35 बजे, अकोला 00.45 बजे, भुसावल 03.00 बजे, मनमाड़ 05.35 बजे, कोपरगांव 06.35 बजे, अहमदनगर 08.30 बजे, दौंड कार्ड केबिन 10.20 बजे होते हुए 9 नवंबर को हड़पसर 13 बजे पहुंचेंगी।

वापसी में हड़पसर से  08296 नंबर के साथ 09 नवंबर  को 15.00 बजे रवाना होगी । यह गाड़ी  दौंड कार्ड केबिन 15.50 बजे, अहमदनगर 17.30 बजे, कोपरगांव 19.12 बजे, मनमाड़ 20.30 बजे, भुसावल 00.05 बजे, अकोला 02.25 बजे, बडनेरा 04.55 बजे, नागपुर 08.20 बजे, गोंदिया 09.53 बजे, दुर्ग 12.30 बजे, रायपुर 13.45 बजे होते हुए दिनांक 10 नवंबर 2024 को 15.30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी ।       इस ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 10 शयनयान 02 एसी-थ्री, एवं 02 एसी-2 सहित 20 कोच की सुविधा रहेगी ।
 


अन्य पोस्ट