रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 नवंबर। श्री दिगम्बर जैन खंडेलवाल मंदिर, सन्मति नगर, फाफाडीह में भी निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। मंदिर के अध्यक्ष अरविंद बडज़ात्या एवं सचिव सुरेश पाटनी,प्रचार सचिव अतुल गोधा ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में देश भर के जैन मंदिरों में प्रात: 5.40 मिनट पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।
इसी तरह से श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) मालवीय रोड में भी शुक्रवार को मोक्ष कल्याणक महोत्सव भक्ति भाव से मनाया गया। समाजजनों ने सर्वप्रथम मंगलाष्टक का पाठ पढ़ कर 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी को श्रीकार लेखनं कर पाण्डुक शीला ने विराजमान किया।जलशुद्धि, अभिषेक पाठ प्रासुक जल से भगवान का जलाभिषेक किया। महावीर भगवान की शांति धारा और वाचन रासु जैन ने और सामूहिक आरती की। इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयष जैन,प्रणीत जैन और बड़ी संख्या में युवा, युवक, महिलाएं बच्चे उपस्थित थे।