रायपुर
भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का वॉकऑउट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 दिसंबर। सुकमा दंतेवाड़ा जिले के गांवों के बीच बिना टेंडर के पुलिया निर्माण के मुद्दे पर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। डिप्टी सीएम लोनिवि अरुण साव के खिलाफ विपक्षी विधायकों ने जमकर नारे भी लगाए। हालांकि स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने रिकार्ड से विलोपित करवा दिया।
प्रश्न काल में कांग्रेस के कवासी लखमा ने दोनों जिलों के ग्राम परिया,नागलगुंडा मुलेर के बीच एक ही सडक़ पर तीन पुलिया निर्माण में सवा करोड के घोटाले का मामला उठाया। उनका कहना था कि पीएम सडक़ पर ये पुल 40त्न एबव रेट पर एस्टीमेट बनाया गया ।
साव ने स्वीकार किया कि सुरक्षा बलों की सुविधा के लिए वहां दो पुलिया का निर्माण मई में शुरू कराया गया था। तब लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी हुई थी। चूंकि काम बरसात के पहले कराना था इस वजह से कलेक्टर ने बिना टेंडर के ही काम दे दिया गया। मंत्री ने बताया कि विरोध के बाद काम बंद कर दिया गया। इसमें राज्य सरकार की तरफ से एक रूपए का भुगतान नहीं किया गया है। दोनों पुलिया के लिए नया टेंडर जारी किया गया था आज उसे खोला जा रहा है। कवासी लखमा ने कहा कि इस निर्माण के विरोध में ग्रामीण धरना आंदोलन कर चुके हैं। कमीशन खोरी के लिए जनता के सरकारी धन का दुरुपयोग न करें। 60लाख के पुल को 1.20 करोड़ में बनाया जा रहा है। लखमा ने वहां के एसई,ईई को सस्पेंड करने की मांग उठाई। मंत्री साव ने कहा कि ऐसी कोई अनियमितता नहीं हुई है। एक रूपए का भुगतान नहीं हुआ। अभी केवल एक ही स्पेन का ?निर्माण हुआ है । फिर भी अनियमितता है तो लिखकर दे दें परीक्षण करा लेंगे ।
इस पर पूरक प्रश्न करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि मंत्री स्वीकार कर रहे हैं कि बिना टेंडर के काम हुआ है। यानी इसमें भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने इस पर जांच और कार्रवाई की मांग की। इस पर मंत्री ने बताया कि सरकार की तरफ से कोई भुगतान नहीं किया गया। विपक्षी सदस्य इस उत्तर से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। इसके जवाब में भाजपा के विधायक भी शोर मचाने लगे। तब कांग्रेस के सदस्यों ने मंत्री से विरोध में नारे लगाने लगे। इस पर भाजपा के धर्मजीत सिंह ने कहा कि किसी मंत्री के ईमानदारी या भ्रष्टाचार का प्रमाण पत्र कांग्रेस दे इसकी जरूरत नहीं है। इस शोर गुल के बीच कांग्रेस के विधायक बहिर्गमन कर गए। आरोप लगाया कि जिन लोगों को बिना टेंडर के काम दिया गया था केवल वही दो ठेकेदारों ने ही टेंडर भरा है।