रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 दिसंबर। चोरी का ट्रक ट्रेलर कटिंग करने एवं खरीदी बिक्री करने वाले चार लोगों को उरला पुलिस ने हिरासत में लेकर रायगढ़ पुलिस के हवाले किया। इनसे ट्रक ट्रेलर के पुर्जे, कटिंग में प्रयुक्त उपकरण जप्त किए गए। इनकी कीमत करीब पन्द्रह लाख रूपए बताई गई है।
कोतरारोड़ रायगढ़ निवासी महबूब खान की रिपोर्ट के अनुसार 10 दिसंबर की रात उसके ट्रक-ट्रेलर सीजी 11 ए.बी. 1587 चोरी कर ली गई है। कोतरारोड पुलिस ने तलाशी के दौरान सीसीटीव्ही में ट्रक ट्रेलर रायपुर रोड की तरफ जाते देखा। 16 दिसंबर की सुबह कोतरारोड पुलिस स्टॉफ ने थाना उरला पुलिस को इसकी जानकारी दी। दोनों थाना स्टाफ को उरला के एक यार्ड में संदिग्ध रूप से ट्रक के कटे हुए पुर्जे मिले। इस पर यार्ड संचालक शेख हमीद से पूछताछ कर यार्ड में तलाशी लेने पर चोरी गए ट्रक के पुर्जे निकले।
शेख हमीद में उक्त ट्रक ट्रेलर को किसी गाजी खान के द्वारा बेचना बताया और ट्रक का आधा सामान को लाला खान द्वारा खरीद कर राजा खान को बेचना बताया। लाला खान और राजा खान दोनों को हिरासत में लेकर पूरा माल बरामद किया गया। गाजी खान का मोबाइल लोकेशन लेकर घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।
आरोपी का नाम
शेख हमीद उर्फ गुड्डू खान 52 निवासी मौदहापारा, गाजी खान 44 निवासी फुलचौक नयापारा थाना गोलबाजार, अब्दुल रफीक उर्फ लाला खान 50 निवासी मौदहापारा, फिरोज उर्फ राजा खान 41 निवासी डी.एम.टॉवर थाना खमतराई।