रायपुर

इण्डियन वाटर वर्क्स एसोशिएशन का राष्ट्रीय सम्मेलन 10-12 को साय, साव को आमंत्रण
16-Dec-2024 9:06 PM
इण्डियन वाटर वर्क्स एसोशिएशन का राष्ट्रीय सम्मेलन 10-12 को साय, साव को आमंत्रण

रायपुर, 16 दिसम्बर। इंडियन वाटर वर्क्स एसोशिएशन (आईवा) ने रायपुर में होने वाले अपने 57वें राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए उप मुख्यमंत्री (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी)  अरुण साव को आमंत्रित किया है। विभाग के विभाग प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल, मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता सहित विभागीय अभियंताओं की टीम के आमंत्रण पर  श्री साव ने सहमति दी है। 

एसोशिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्य आतिथ्य के लिए आमंत्रित किया है।

उल्लेखनीय है कि इंडियन वाटर वर्क्स एसोशिएशन के 57वें राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 10 जनवरी से 12 जनवरी तक किया गया है। तीन दिवसीय इस आयोजन में वाटर वर्क्स से जुड़े देश-विदेश के जाने-माने 400 से अधिक वरिष्ठ एवं अनुभवी इंजीनियर हिस्सेदारी करेंगे। छत्तीसगढ़ को दूसरी बार इस आयोजन की मेजबानी मिली है।


अन्य पोस्ट