रायपुर
बदमाश की पार्टी में कटार की नोक से सिपाही ने किया केक बाइट
17-Dec-2024 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 दिसंबर। मौदहापारा थाने के निगरानी शुदा बदमाश साहिल रक्सेल ने कल रात अपनी सालगिरह का जश्न मनाया। इसमें शामिल उसके शुभचिंतकों में थाने का सिपाही भी है । इस पार्टी में साहिल ने कटारनुमा चाकू से न केवल केक काटा बल्कि उसी की नोक से केक बाइट भी किया।
साहिल पर नशीली गोलियों-सिरप, गांजे को अवैध तरीके से बेचने के और मौदहापारा इलाके में ही बलवा का मामला दर्ज है। पार्टी में सिपाही को भी चाकू की नोक से केक खाते, साहिल को किस-हग करते देखा जा सकता है। इस पार्टी का वीडियो साहिल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में वायरल कर रखा है। इसमें वह अपने को किंग आफ रायपुर का नाम दे रखा है। जिसे देखा जा सकता है। एक तस्वीर में तो सिपाही के साथ साहिल गलबहियां करते खड़ा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे