रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्राचार्य /व्याख्याता पदोन्नति फोरम के आह्वान पर कल 17 दिसंबर को दोपहर एक बजे प्रदेश भर के शिक्षक ,व्याख्याता एवं प्रधान पाठक पदोन्नति की मांग को लेकर नया रायपुर के में प्रदर्शन कर संचालक एवं सचिव स्कूल शिक्षा को ज्ञापन सौंपेंगे।
प्राचार्य एवं व्याख्याता पदोन्नति फोरम से संबद्ध शिक्षक संगठन छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला,छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा,माध्यमिक विद्यालय प्रधान पाठक मंच के प्रांतीय संयोजक रमाकांत झा,वरिष्ठ व्याख्याता संघ के प्रांतीय संयोजक श्याम कुमार वर्मा,विद्यालयीन शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी तथा राज्य स्तर व्याख्याता पदोन्नति समिति के प्रांतीय संयोजक मुकुंद उपाध्याय ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा कि विगत 29 नवंबर को शासन को अल्टीमेटम देकर विगत दस वर्षों से प्राचार्य पदोन्नति एवं आठ वर्षों से लंबित व्याख्याता पद की पदोन्नति की मांग की गई थी किंतु सचिव स्कूल शिक्षा ने आज पर्यंत प्राचार्य पदोन्नति का प्रस्ताव लोकसेवा आयोग को नहीं भेजा है।