‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अगस्त। सावन मास में राजनांदगांव में बाबा श्री महाकाल की पालकी यात्रा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। गुरुवार को बजरंगपुर नवागांव, मोतीपुर, तुलसीपुर एवं लेबर कॉलोनी क्षेत्र में महाकाल सेना राजनांदगांव द्वारा बाबा श्री महाकाल की सावन पालकी यात्रा भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में भव्यता के साथ भक्तिपूर्ण एवं गरिमामय माहौल में हर्षोल्लास से निकाली गई। शिव भक्तों द्वारा बाबा की पालकी यात्रा का विभिन्न मार्गों पर भव्य स्वागत सत्कार एवं पूजा-अर्चना की गई।
बाबा श्री महाकाल चन्द्रमौलेश्वर की दिव्य सवारी नगर भ्रमण हेतु पालकी यात्रा के रूप में दोपहर 2 बजे स्थानीय मोतीपुर वार्ड के गणेशपारा से प्रारंभ होकर आजाद चौक, नवागांव शिव मंदिर होकर मोतीपुर वार्ड क्षेत्र अंतर्गत सुभाष क्लब, शीतलापारा होते रेल्वे अंडरब्रिज से ममता नगर, ठाकुर गुलाबसिंह मार्ग, लेबर कॉलोनी पहुंचकर तुलसीपुर संगम चौक में सावन पालकी यात्रा देर शाम विसर्जित हुई। जिससे इन क्षेत्रों के वार्डवासियोंं एवं धर्मप्रेेमी जनता में भारी उत्साह एवं हर्ष का माहौल बना हुआ है। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, छग पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा समेत पारस वर्मा, सावन वर्मा, कमलेश बंधे, मनोहर यादव, संदीप बघेल, मनीष जैन, शिव वर्मा, विजय लांजेवार, पवन डागा, राजू डागा आदि आदि शामिल रहे।
मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत सुभाष क्लब व गणेशपारा में लोगों ने पालकी का स्वागत किया। मोतीपुर के शीतलापारा स्थित महापौर निवास में करूणा मधुसूदन यादव ने पुत्र रिभय यादव एवं शौर्य यादव सहित बाबा की पालकी का विशेष स्वागत किया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा चंद्रमौलेश्वर की पालकी को फूलों की माला पहनाकर प्रभु को प्रिय श्रृंगार अर्पण किया और फल, मिठाई, नैवेद्य प्रसाद का भोग लगाया और जयकारा लगाकर प्रभु की पालकी का स्वागत किया। इस दौरान मदन मन्टू यादव, राजेन्द्र यादव, नीलू यादव, संजय यादव, अजय यादव, राजेन्द्र जैन बन्टू, अंकित गढवाल, प्रकाश साहू, चंदन राजपूत, अनिकेत यादव, करण कोसरे, प्रहलाद, लाला यादव, रोहित यादव, प्रशांत रजक, अंकित बधे, ऋषभमल, धरम यादव, एवं अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
ममता नगर क्षेत्र में अशोक चौधरी व ऋषिदेव चौधरी के नेतृत्व में वार्डवासियों द्वारा पालकी यात्रा की पूजा-अर्चना की गई। ठाकुर गुलाबसिंह मार्ग में रणविजय प्रताप सिंह, विश्वेन्द्र प्रताप सिंह एवं अन्य द्वारा बाबा की पालकी का भव्य स्वागत किया गया। लेबर कॉलोनी में पार्षद संतोष पिल्ले, नरेन्द्र यादव, शिव श्रीवास्तव, समीर श्रीवास्तव एवं वार्डवासियों के द्वारा बाबा की पालकी की पूजा-अर्चना की गई। पश्चात बाबा की पालकी तुलसीपुर संगम चौक स्थित शिव मंदिर प्रागंण मे विश्राम लिया, जहां आलोक ंिबंदल, पारस वर्मा, प्रमोद झंझाड़े सहित वार्डवासियों ने हर्षोल्लास के साथ बाबा की पालकी का भव्य स्वागत किया।