‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 अगस्त। हॉकी की नर्सरी राजनांदगांव में हॉकी को प्रोत्साहित करने जिला हॉकी संघ का 2 अगस्त को विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित की गई। साथ ही वार्षिक आमसभा की बैठक भी आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के नवनिर्वाचित पदधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी की घोषणा पश्चात प्रमाण पत्र का वितरण महापौर मधुसूदन यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया समेत एमवाय कुरैशी, अरूण शुक्ला, अनूप श्रीवास्तव, ए.एक्का व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
द सिंग होटल में 2 अगस्त को जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सर्वप्रथम निर्वाचन अधिकारी गुनेंद्र कुमार साव द्वारा विधिवत पदधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष फिरोज अंसारी, उपाध्यक्ष भूषण साव, दौलत सिंह चंदेल, आशा थामस, सचिव शिवनारायाण धकेता, सह-सचिव महेंद्र सिंग ठाकुर, अनुराज श्रीवास्तव, गुणवंत पटेल, बबिता लिल्हारे, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंग भाटिया समेत कार्यकारिणी सदस्य कुमार स्वामी, गणेश प्रसाद शर्मा, संदीप सिंग ग्रेवाल, शबनम बानो खान, खुशाल यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, नवनिर्वाचित अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर छत्तीसगढ हॉकी के पर्यवेक्षक अनुप श्रीवास्तव और जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक अरुण शुक्ला ने निर्वाचन से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर नीलमचंद जैन, जगदीश ग्रोवर, कुलबीर सिंग भाटिया, ज्ञानचंद जैन, छोटेलाल रामटेके, राजेश यादव, धीरज मेशराम, मदन यादव, सूर्यकांत जैन, विष्णु अग्रवाल, चेतन वर्मा, हर्ष शर्मा, तुलसीराम सिन्हा, किशोर धीवर, मोहम्मद जावेद, दिलीप रावत, एम. रवि राव, संतोष अवस्थी, मुकेश जायसवाल, सुधीर ठाकुर, ममता गुप्ता, दिग्विजय श्रीवास्तव, शेख महबूब कुरैशी, अनीश खान, हेमू सोनी, शेख इब्राहिम, फरमान अली, करीम खान, भारत भूषण पांडे, कमल चौरसिया, जितेंद्र सिन्हा, अभिनव मिश्रा, योगेश द्विवेदी, अनीस रजा, राजेश निर्मलकर, अफसाना खान, लतिका यादव शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन विकास वैष्णव व आभार प्रदर्शन शिवनारायाण धकेता ने किया।