राजनांदगांव

इफको की कार्यशाला, नैनो यूरिया के उपयोग पर जोर
07-Aug-2026 7:48 PM
इफको की कार्यशाला, नैनो यूरिया के उपयोग पर जोर

राजनांदगांव, 7 अगस्त। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव में 7 अगस्त को इफको द्वारा आयोजित कार्यशाला में छग मार्केटिंग फेडरेशन के प्राधिकृत अधिकारी शशिकांत द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य एवं बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष भरत वर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यशाला में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुधीर सोनी, जिले के सभी समितियों के समिति प्रबंधक, शाखा प्रबंधक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित हुए कार्यशाला में इफको द्वारा नैनो यूरिया के उपयोग हेतु किसानों को प्रेरित करने पर जोर दिया गया।


अन्य पोस्ट