राजनांदगांव

नाबालिग को भगाकर किया विवाह, रेप, गिरफ्तार
08-Aug-2026 3:16 PM
नाबालिग को भगाकर किया विवाह, रेप, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 8 अगस्त। रेप के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थानांतर्गत 12 जुलाई को प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बड़ी लडक़ी जो नाबालिग है, जो 6 जुलाई को रात्रि करीब 10 बजे बिना बताए कहीं चली गई है। पता तलाश करने पर नहीं मिल रही है, मुझे शंका है कि लडक़ी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। रिपोर्ट  अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।  कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में  अपहृत बालिका को उसके मोबाइल नंबर में संपर्क करने पर गुडाखू लाइन राजनांदगांव में होना पता चलने पर 12 जुलाई को अपहृता को तत्काल बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर परिजन को सुपुर्द किया गया था।  प्रार्थी ने 27 जुलाई को पुन: थाना आकर बताया कि 23 जुलाई को उसकी लडक़ी इसे फोन कर  महाराष्ट्र जा रही हूं बताई और 27 जुलाई को अपनी मांग में सिंदूर भरकर एवं गले में मंगलसूत्र पहनकर घर आकर  नंदई कोठारपारा से विवाह करना बताई, जिस पर बालिका को सखी-1 स्टॉफ सेंटर भेजा गया एवं धारा 180 बीएनएसएस के तहत कलमबद्ध कथन कराया गया। जिसमें पीडि़ता ने सुनील साहू के साथ महाराष्ट्र जाकर मंदिर में शादी किया। महाराष्ट्र के बस स्टैंड स्थित एक रूम में सुनील साहू द्वारा कई बार शारीरिक संबंध बनाना बताई, जिस पर मामले में धारा 64 (2), (एम), 65 (1), 87 बीएनएसए 4, 6 पॉक्सो एक्ट समाहित कर आरोपी सुनील साहू (20) को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर 7 अगस्त को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट