महासमुन्द
गांजा तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार
15-Mar-2022 4:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 मार्च। बाइक में गांजा तस्करी करते हुए दो युवकों को पिथौरा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में बार चौक ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों युवक के पास से पुलिस ने 5 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजा की कीमत 50 हजार आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी बेमेतरा और रायपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से गांजा सहित बाइक भी जब्त की है। पिथौरा पुलिस के अनुसार रविवार को ग्राम परपोड़ी, थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा निवासी मनीष वर्मा 24 साल एवं सांई मंदिर के पास गुढय़िारी थाना गुढि़य़ारी जिला रायपुर निवासी प्रशांत चौबे पिता दिनेश कुमार चौबे 19 को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। ये दोनों ओडिशा से गांजा लेकर बाइक क्रमांक सीजी 04 एचके 3248 से पिथौरा की ओर आ रहे थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे