महासमुन्द

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का होली मिलन 18 को
16-Mar-2022 2:54 PM
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का होली मिलन 18 को

महासमुंद, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सूखी होली खेलने का निर्णय लिया है। सादगीपूर्ण ढंग से बहुर सिंह साहू, प्रधानपाठक के नवनिर्मित गोडाउन बागबाहरा रोड आनंदम के बाजू में मनाया जायेगा। जिलाध्यक्ष टेकराम सेन, संगठन मंत्री राजेन्द्र इंगोले, सचिव तिलक चंद्राकर ने अपील की है कि उक्त होली मिलन में पधारकर शिक्षकों का उत्साहवर्धन करेंगे ।

इस अवसर पर फागगीत, हास्य व्यंग्य कविताएं चुटकुले हंसी ठहाकों का वातावरण निर्मित होगा। इस हेतु शिक्षक संघ के साहित्यकार कवि गीतकारों को आमंत्रित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय पदाधिकारी उमेश भारती, गोस्वामी, हिमांशु भारतीय, अरुण प्रधान, सहित जिला शिक्षा कार्यालय से अधिकारी कर्मचारी विकासखंड कार्यालय से अधिकारी कर्मचारी सहित प्रबुद्घ जन उपस्थित होकर वातावरण को खुुशनुमा बनायेंगे।
 


अन्य पोस्ट