महासमुन्द

कलेक्टोरेट के सामने धरने पर बैठे अभ्यर्थी, नियुक्ति देने मांग
27-Mar-2022 6:48 PM
कलेक्टोरेट के सामने धरने पर बैठे अभ्यर्थी, नियुक्ति देने मांग

तीसरे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 मार्च। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पदों में संविदा भर्ती के लिए जारी चयन सूची के आधार पर बिना देर किए ज्वानिंग देने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने कल तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। तीसरे दिन अभ्यर्थी कलेक्टोरेट के सामने धरने पर बैठ गए।

कई अभ्यर्थी ऐसे हंै, जो अपने दुधमुंहे बच्चे को लेकर बैठे हुए हैं। उनकी मांग है कि चयनित सूची में जिनका नाम है उसे ज्वाइनिंग दी जाए।

साथ ही जांच रिपोर्ट को भी सार्वजनिक किया जाए। जब तक ऐसा नहीं होगा आंदोलन समाप्त नहीं होगा। मालूम हो किचयनित सूची पर ज्वाइनिंग देने के लिए विभाग लेट लतीफी कर रहा है। इस संबंध में कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया था कि तीन.चार दिन में जांच प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट