महासमुन्द
नियुक्ति आदेश नहीं, एनएचएम अभ्यर्थियों का धरना-प्रदर्शन
28-Mar-2022 2:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मार्च। एनएचएम में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा कलेक्टर कार्यालय के बाहर जारी धरना-प्रदर्शन में समर्थन देने भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशिल्या बंसल, पार्षद देवीचंद राठी, सासंद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, महिला मोर्चा जिला प्रभारी पार्वती साहू, सुनिता साहू, जगन्नाथ छुरा पहुंचे।
भाजपा पार्षद देवीचंद राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महासमुंद आगमन होने पर जिला प्रशासन द्वारा बिना जानकारी के धरना प्रदर्शन के पंडाल, व साउण्ड सिस्टम को निकाल कर आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी अभ्यर्थीयों के साथ है उनकी लड़ाई तब तक लड़ी जायेगी जब तक एनएचएम के चयनित सभी अभ्यर्थीयों को नियुक्ति आदेश नहीं दिया जायेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे