महासमुन्द

चौक से अंबेडकर प्रतिमा हटाकर अन्य स्थान पर स्थापित करने भूमिपूजन
28-Mar-2022 3:40 PM
चौक से अंबेडकर प्रतिमा हटाकर अन्य स्थान पर स्थापित करने भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मार्च।
डा. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा को चौक से हटाकर अन्य स्थान पर स्थापित किया जाएगा। प्रतिमा स्थापना के लिए रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। वाहन से क्षतिग्रस्त हुए डा. भीमराव आंबेडकर के चबूतरा व प्रतिमा को मुख्य मार्ग से हटाकर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास स्थापित किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने कल भूमि पूजन किया। इस दौरान भारतीय बौद्ध महासभ के पदाधिकारियों ने पालिका अध्यक्ष चंद्राकर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसा पहला मौका है जब संविधान निर्माता अंबेडकर की प्रतिमा को एक सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जा रहा है।

जिस पर नपाध्यक्ष ने कहा भीमराव अंबेडकर राष्ट्र की धरोहर है उनके सम्मान में कोई भी कमी आने नहीं दिया जाएगा। नपाध्यक्ष चंद्राकर ने कहा बाबासाहेब की प्रतिमा पूरे सम्मान व साज सज्जा के साथ स्थापित किया जाएगा। इस दौरान भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों की मांग पर पालिका अध्यक्ष ने सामाजिक भवन में बिजली कार्य हेतु डे लाख रुपये अध्यक्ष निधि से देने की घोषणा की। जिस पर समाज प्रमुखों ने पालिका अध्यक्ष चंद्राकर एव राजू बाघमारे का आभार जताया।

इस अवसर पर देवीचंद राठी, पवन वर्मा, भाऊराम साहू, महेन्द्र सिक्का, भाजपा कार्य समिति सदस्य राजू बाघमारे, गुलाब राजपुरोहित, भंते नांग रत्न, जिलाध्यक्ष शंकर नंदेश्वर, सचिव बीपी मेश्राम, भीम युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र मेश्राम, रमा बाई अंबेडकर बौद्ध महिला मंडल जिलाध्यक्ष रीना वासनिक, संरक्षक पीजी बंसोड, संजय वासनिक, छग प्रगतिशील सतनामी समाज के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दिनेश बंजारे, छग गोंड समाज से एमएल ध्रुव उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट