महासमुन्द

बेलसोंडा-मुढ़ैना मार्ग जर्जर, ग्रामीणों से विधायक को सौंपा ज्ञापन
27-Mar-2022 3:30 PM
बेलसोंडा-मुढ़ैना मार्ग जर्जर, ग्रामीणों से विधायक को सौंपा ज्ञापन

महासमुंद, 27 मार्च। जर्जर हो चुके बेलसोंडा- मुढ़ैना पहुंच मार्ग निर्माण के लिए पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। उंपसरपंच टीकम विश्वकर्मा, राजेश साहू, टीकम निषाद, पंच गोमती साहू, पिंक्की निषाद, जय मां दुर्गा स्वसहायता महिला समूह अध्यक्ष कुमारी साहू, सचिव गोमती साहू, जय मां चंडी महिला स्वसहायता समूह अध्यक्ष चम्मन निषाद, सचिव सुकवंतिन ध्रुव, कुलेश्वर सेन, ब्रिजलाल निषाद, दौवा निषाद इस दौरान मौजूद रहे और बताया कि मुढ़ैना मुख्य मार्ग गत 15 साल से जर्जर है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संसदीय सचिव ने ग्रामीणों को समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।


अन्य पोस्ट