‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 अप्रैल। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद की प्राचार्य डॉ. ज्योति पाण्डेय के निर्देशन एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. ई.पी. चेलक के मार्गदर्शन में कल 13 अप्रैल को छात्रसंघ पदाधिकारियों का सम्मान समारोह एवं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ई. पी. चेलक, डा. अनुसूईया अग्रवाल, डा. जया ठाकुर, करूणा दुबे मंच पर उपस्थित थीं। कार्यक्रम मेें पूर्वी क्षेत्रीय अन्तर विश्वविद्यालय एवं अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया जिसमें सचिन, राहुल, खेमराज, रेखराम, सोनिया, हर्षिका, मेघा, दिव्या, प्रियंका (हॉकी) दिव्या, संध्या, पूजा, श्रीयांशी, गीता, सागर, धनंजय, त्रिवेन्द्र, आदित्य, रोशन, मोनू सिंह (हैण्ड बॉल) सरस्वती, आशा, लक्ष्मी, मनिंदर कौर, दीप शिखा (बॉल बैडमिंटन) हितेश, एम. कुमार (कबड्डी) लालू सोनवानी (बास्केट बॉल) पिताम्बर (शतरंज) अभिषेक निर्मलकर, राधेश्याम, जगदीश धीवर (साफ्ट बॉल) कृतेश हिमांशु चंद्राकर (क्रिकेट) शामिल हैं।
तत्पश्चात छात्र संघ के पदाधिकरियों अध्यक्ष पद पर कु. योगेश्वरी साहू कक्षा एम. एससी तृतीय सेमेस्टर गणित, उपाध्यक्ष पद पर कु. नौशीन अय्यूबी एम.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर भौतिकी सचिव पद पर कु. स्वागतिका नायक बी.सी.ए. भाग-03 तथा सहसचिव पद पर प्रावीण्य सूची के आधार पर मनोनयन किया गया। छात्रसंघ पदाधिकारियों को ब्लेजर, मोमेन्टो, प्रमाण पत्र प्राचार्य महोदय के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रतिवेदन पठन करते हुए छात्रसंघ प्रभारी एम.एस. वर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं उपलब्ध सुविधाओं से परिचय कराना छात्रसंघ पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण उत्तर दायित्व है। छात्रसंघ पदाधिकारी अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर महाविद्यालय के हित एवं छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करें।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. ई.पी. चेलक ने कहा कि क्रीड़ा से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। महाविद्यालय में प्रतिवर्ष क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित होती है। फलत: यहां के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रतिनिधित्व करते हंै। प्रभारी प्राचार्य ने छात्रसंघ पदाधिकारियों एवं कक्षा प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गावती भारतीय एवं राजेश शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अनुसुइया अग्रवाल, डॉ. जया ठाकुर, करूणा दुबे, डॉ. रीता पाण्डेय, डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. आर.के. अग्रवाल, डॉ. वैशाली हिरवे, मनीराम धीवर, अजय कुमार राजा, राजेश्वरी सोनी, सरस्वती सेठ, प्रदीप कन्हेर,दिलीप कुमार बढ़ाई, आशुतोष पुरी गोस्वामी, दिलीप लहरे, राजेश शर्मा, एस.आर. मन्नाडे समस्त अतिथि प्राध्यापक, कार्यालयीन कर्मचारी एवं छात्रसंघ पदाधिकारी, कक्षा प्रतिनिधि एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।