महासमुन्द
जया-सत्यभामा राजस्थान रवाना
14-Apr-2022 2:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,14 अप्रैल। राष्ट्रीय प्रतियोगिता रैफल्स यूनिवर्सिटी नीमराना राजस्थान के लिए सत्याभामा पिता मोती साहू व जया पिता सोमनाथ साहू का चयन हुआ है। दोनों आज 14 से 16 अप्रैल 2022 तक राजस्थान में इंडियन, कंपाउंड व रिकर्व राउंड प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई हैं। मालूम हो कि राज्य स्तरीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 2 अप्रैल को रायपुर में आयोजित किया गया जिसमें जिले के 4 बालक व 4 बालिका खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इस स्पर्धा में जया साहू ने 20 मीटर में गोल्ड मेडल जीता व सत्यभामा साहू ने 20 मीटर में रजत पदक जीता। ओवरआल राउंड में द्वितीय व चतुर्थ स्थान बनाकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दोनों का चयन हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे