महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आव्हान पर सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत माध्यमिक शालेय बच्चों को वैक्सीनेशन टीका लगाने प्रेरित करने हेतु मिडिल स्कूल बागबाहरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री जिपं सदस्य अलका चंद्राकर ने कहा कि मोदी जी ने कोरोनाकाल में मजदूरों हेतु उनके गंतव्य तक पहुंचने हेतु वाहन की व्यवस्था, महिला बहनों के जनधन खाता में 3 माह तक 500रु., तीन सिलेंडर फ्री एवं 5 किलो चावल प्रति परिवार को आज भी सरकार दे रही है। बच्चों ने मोदी जी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर बच्चों ने बताया कि हमारे माता-पिता ने भी दोनों डोज लगा चुके हैं एवं बूस्टर डोज भी लगा रहे हैं।
इस अवसर पर नरेश चंद्राकर, लोकेश साहू, मिथिलेश साहू, पीके राम साहू, रामा ठाकुर प्रसाद साहू एवं शालेय बच्चे उपस्थित थे।