महासमुन्द
मानव श्रृंखला बनाई, ताली बाजाकर किया विरोध प्रदर्शन
15-Apr-2022 2:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 15 अप्रैल। मनरेगा के अधिकारी व कर्मचारी पिछले 10 दिनों से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इन्होंने दो दिन पहले रैली निकालकर कलेक्टोरेट का घेराव किया था। कल गुरूवार को अलग तरह का प्रदर्शन करते हुए भरी दोपहरी में एनएच. 353 नेहरु चौक से आदर्श स्कूल तक कतारबद्ध खड़े होकर करीब एक घंटे तक ताली बजाकर अपनी आवाज बुलंद की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे