महासमुन्द

सिरपुर स्थित गंधेश्वरनाथ मंदिर के हनुमान मंदिर में शिखर कलश प्रतिष्ठा
16-Apr-2022 3:42 PM
सिरपुर स्थित गंधेश्वरनाथ मंदिर के हनुमान मंदिर में शिखर कलश प्रतिष्ठा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 अप्रैल।
सिरपुर स्थित गंधेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में आज शिखर कलश प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया।  हनुमान मंदिर में कलश प्रतिष्ठा पूर्व में की गई थी, लेकिन जंगली जानवरों या प्राकृतिक आपदा के दौरान संभवत:कलश नीचे गिर गया था। यहां काफी वर्षों से कलश नहीं था। लिहाजा ट्रस्ट कमेटी ने हनुमान मंदिर में कलश प्रतिष्ठा करने का निर्णय लिया था।

इसकी जानकारी देते हुए सिरपुर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर, पुजारी धर्मेन्द्र, अमन गिरि गोस्वामी ने बताया कि कलश प्रतिष्ठा कार्यक्रम पंडित नारायण शर्मा द्वारा वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया गया।  शाम 4 बजे प्रसादी का वितरण होगा। शाम 4 बजे से ही खमतराई के रामायण मंडली द्वारा संगीतमय भजन किया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव के कारण उसी दिन हनुमान जी में चोला चढ़ाने के साथ ही सभी वैदिक अनुष्ठान किये जाएंगे। इस अनुष्ठान में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को शामिल होने का आग्रह किया गया है।


अन्य पोस्ट