महासमुन्द

जिस दिन ट्रक को उपार्जन केंद्र से राइस मिल में जाना बताया जा रहा, उस दिन ट्रक रायपुर में कनकी खाली करने गया था
15-Apr-2022 4:15 PM
जिस दिन ट्रक को उपार्जन केंद्र से राइस मिल में जाना बताया जा रहा, उस दिन ट्रक रायपुर में कनकी खाली करने गया था

परसवानी खरीदी केंद्र में धान उठाव को लेकर अनियमितता में एक और खुलासा

महासमुंद, 15 अप्रैल। सांकरा क्षेत्र के परसवानी खरीदी केंद्र में धान उठाव को लेकर हुए फर्जीवाड़ा में एक और खुलासा हुआ है। जिस ट्रक से 16 मार्च को धान उपार्जन केंद्र से धान का उठाव होना कागज में बता रहे हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। जिस दिन ट्रक को उपार्जन केंद्र से राइस मिल में जाना बताया जा रहा है, उस दिन ट्रक रायपुर में कनकी खाली करने गया था। इस बात का खुलासा स्वयं ट्रक चालक ने किया है। उन्होंने बताया है कि इस दिन वह सरायपाली से कनकी लेकर रायपुर खाली करने गया था।

मालूम हो कि परसवानी खरीदी केंद्र में धान उठाव को लेकर हुए अनियमितता की जांच अब तक पूरी नहीं हुई है। अधिकारी ऐसे कामों पर पर्दा डालने की भरपूर कोशिश में हैं। जांच टीम की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलक्यू 5700 में परसवानी केंद्र के कागजात में दर्ज है कि इस ट्रक से 16 मार्च को परसवानी धान खरीदी केंद्र में 280 क्विंटल धान मनीष एसोसिएट्स राइस मिल बागबाहरा गया है। जब टीम ने ट्रक चालक पवन कुमार साहू से पूछताछ की तो बताया कि वह 16 मार्च को ट्रक में सरायपाली से कनकी चावल लेकर रायपुर भगवती राइस मिल गया था, जहां गाड़ी 17 मार्च को खाली हो पाया। जांच टीम अभी भी जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट