महासमुन्द
भगवान महावीर का बाजे-गाजे के साथ भव्य वरघोड़ा निकाला
15-Apr-2022 4:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 अप्रैल। जैन समाज ने कल गुरूवार को महावीर स्वामी की जयंती हर्ष उल्लास से मनाई। जयंती महोत्सव के तहत समाज द्वारा तीन दिनी महोत्सव आयोजित किया गया। जिसके अंतिम दिन चैत्र सुदी तेरस पर अहिंसा के अवतार भगवान महावीर का बाजे-गाजे के साथ भव्य वरघोड़ा निकाला।
वरघोड़ा में प्रभु की पालकी जलधारा के साथ अहिंसा का संदेश दे रही थी। पूजा के कपड़े में भक्त धूप, दीए, चंवर व घंटे के साथ प्रभु की पालकी को लेकर चल रहे थे। वरघोड़ा शहर के मुख्य मार्गों से होकर वापस जैन मंदिर पहुंचा। इसके बाद जैन मंदिर में महावीर षटकल्याणक पूजा की गई। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी जैन मंदिर पहुंचे औऱ प्रभु से आशिर्वाद लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे