महासमुंद, 29 अप्रैल। मिशन प्रवक्ता चयन को लेकर कल कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में, प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता एवं महासमुंद के आयोजन प्रभारी सुरेंद्र वर्मा, शादिक अली के विशेष आतिथ्य में महासमुंद में बैठक आयोजित हुई। बैठक मेंं जिला कांग्रेस के तेरह ब्लॉक अध्यक्षों ने स्वत: उपस्थित होकर कांग्रेस की आवाज चयन प्रक्रिया में भाग लिया एवं कार्य करने की इच्छा जताई।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने चयन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मसलन छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उसका क्रियान्वयन, केंद्र सरकार की नाकामियां एवं एवं वादाखिलाफी, कांग्रेस का इतिहास, उसकी विचारधारा, केंद्रीय एजेंसियों का बीजेपी के द्वारा दुरुपयोग, महंगाई आदि जनता से जुड़े मुद्दे पर बात रखते हुए संभावित वक्ता एवं प्रवक्ताओं को दिशा निर्देश दिया गया।
तत्पश्चात उपरोक्त विषय पर आयोजन के जिला प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने वक्ताओं के साथ बिंदुवार चर्चा की। साथ मुकाबला करने की सीख देते हुए कांग्रेस की आवाज जनता के साथ मिलकर उठाने के गुर सिखाए गए। बैठक को दाऊलाल चंद्राकर, महेंद्र बाघ,संजय शर्मा, गणेश शर्मा, अनंत सिंह वर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक में इच्छुक प्रतिभागियों ने वक्ता एवं प्रवक्ता बनने के हुनर से नेताओं को परिचित कराया गया। इस दौरान डा. रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष्, कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र वर्मा, शहर अध्यक्ष एवं बोर्ड उपाध्यक्ष खिलावन बघेल, दाऊलाल चंद्राकर बीज अनुसंधान सदस्य, संजय शर्मा प्रभारी महामंत्री, गुरमीत चावला प्रभारी महामंत्री, अध्यक्ष ढेलू निषाद, खिलावन साहू, रवि निषाद, करण दीवान,रवि कश्यप,जितेंद्र सिदार,बलराम भोई,महेंद्र बाघ,राजू यादव, आरिफ अली, पिंकी,ममता चंद्राकर,साधना सिंग ठाकुर नैनी, अनंत सिंह वर्मा,गणेश शर्मा,राजू साहू, द्रोण चंद्राकर, शत्रुघन लाल साहू, हेमंत कुर्रे,वीरेंद्र सागर,मेघराज साहू, सुरेंद्र सिंह ठाकुर,दिनेश नामदेव,नितेंद्र बैनर्जी, निर्मल जैन,दीपक कुमार कैवर्त,शुभम बाघ,सचिन गायकवाड, ओमप्रकाश चक्रधारी,जफरुल्लाह,सुदर्शन कांत, लखन बघेल, सेतकुमार कानूनगो, श्याम सेन,सुरेंद्र सिंह ठाकुर, मोतीलाल जांगड़े,जय प्रकाश निर्मलकर उपस्थित थे।