महासमुन्द
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हाथों सम्मानित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 30 अप्रैल। भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा के प्रमुख अभियान प्रधानमंत्री लाभार्थी महिला सेल्फी अभियान पूरे देश में चल रहा है। पूरे देश में महिला लाभार्थी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हैं, उनकी सेल्फी लेकर नमो ऐप में डाउनलोड किया जाना है।
पूरे देश में डेढ़ करोड़ महिला लाभार्थी एवं छत्तीसगढ़ से डेढ़ लाख महिला लाभार्थी के सेल्फी लेने का लक्ष्य है। भाजपा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में सेल्फी अभियान जोर-शोर से चल रहा है। कांकेर में छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक आयोजित थी, जहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने अलका चंद्राकर जो कि लगभग 9233 सेल्फी लेकर पूरे देश में सातवें नंबर आने पर सम्मान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अलका ने कहा कि खल्लारी विधानसभा से शत प्रतिशत महिला बहनें जो कि यशस्वी प्रधानमंत्री के जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हैं, उन सभी का सेल्फी लेने का उनका लक्ष्य है।
अलका की इस उपलब्धि पर सरला कोसरिया प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी राजपूत महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा विधानी विभा अवस्थी प्रदेश महामंत्री चंपा देवी पावले पूर्व विधायक संध्या परघनिया संध्या राजपूत ममता अग्रवाल शीलू साहू चोलेश्वरी साहू सुजाता विश्वनाथन कौशल्या बंसल किरण अग्रवाल सुधा साहू जान्हवी साहू चेतना व्योहार कल्पना सिन्हा उमा सोनी जीवनी साहू डॉली ध्रुव ज्योति साहू ममता सोनवानी आदि ने बधाई दी।