महासमुन्द
मंत्री का ओएसडी बता सरकारी नौकरी का झांसा दे दर्जन भर लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी
30-Apr-2023 1:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महिला डॉक्टर और पति गिरफ्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अप्रैल। जिले के फुलझर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने खुद को मंत्री का ओएसडी बता सरकारी विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर करीब दर्जन भर लोगों से 1 करोड़ 55 लाख की ठगी के आरोप में महासमुंद में पदस्थ एक महिला होम्योपैथी डॉक्टर और उसके पति गिरफ्तार हुए हैं।
रायपुर के मुजगहन थाना में प्रार्थी झामनलाल निर्मलकर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि महासमुंद में आयुर्वेद विभाग में पदस्थ होम्योपैथी डॉ. टंकेश्वरी समुंद एवं उनके पति रोशन लाल मिश्रा ने उनसे नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लिए हैं।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 419, 420, 406, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे