महासमुन्द

नकली सोना बेचने वाले गिरोह का फ रार आरोपी गिरफ्तार
28-Apr-2023 2:28 PM
नकली सोना बेचने वाले गिरोह का फ रार आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अप्रैल।
पुलिस ने नकली सोना बेचने वाले गिरोह के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
आरोपी केशव पटेल (33) कंचनपुर थाना सांकरा जिला महासमुंद, रायगढ़ जिले के एक ईंट भट्ठे में काम कर रहा था। 

पुलिस के अनुसार प्रार्थी रामकुमार साहू निवासी ग्राम टाटा थाना सरसींवा ने नंदकिशोर सारथी पर साथियों के साथ मिलकर सस्ते दाम में बेचने का लालच देकर 13 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने पुलिस को जानकारी दी थी कि आरोपी ने ईंट भठ्ठे में कोयले से लगभग एक किलो सोना मिला था, जिसे सस्ते दाम पर बेचने की बात कही थी। 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान आरोपी नंदकिशोर सारथी, धर्मेंद्र  प्रधान, गोपाल सोना, राकेश सोना, चंद्रसाय सहिस तथा मनीराम सारथी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। नंदकिशोर को छोडक़र सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। प्रकरण में आरोपी केशव पटेल के कब्जे से तीन नग पीले रंग का धातु का तुकडा नकली सोना, एवं 17 हजार रुपए नगदी रकम, ड्रील मशीन एवं सोने की पत्ती बरामद किया गया था। नंदकिशोर को कल दिनांक 26 अप्रैल को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 
 


अन्य पोस्ट