महासमुन्द
यात्री प्रतिक्षालय के घटिया निर्माण से हल्की बारिश में ध्वस्त-चोपड़ा
29-Apr-2023 3:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,29अप्रैल। पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. विमल चोपड़ा ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिरको गांव में बनाए गए यात्री प्रतिक्षालय के निर्माण को घटिया कहा है। उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि हल्की बारिश एवं हल्की आंधी में वह ध्वस्त हो गया। पूूरे 8 लाख की लागत से बने यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण में सामग्री एवं तकनीकी पहलू की उपेक्षा की गई है। इसमें स्टील के लगाए गए पाईप भारी कमजोर है। जिसके कारण से उखडऩे के साथ साथ क्षतिग्रस्त भी हो गए हैं। जिला पंचायत द्वारा निर्मित यह स्मारक अब तक यात्रियों की राह देखता रहा। लेकिन यह विधायक की फोटो गैलरी बनकर रह गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे