महासमुन्द

शासकीय एमवीपीजीमहाविद्यालय में दिल्ली आईएएस ओपन स्कालरशिप परीक्षा के परिणाम उपरांत प्रशस्ति पत्र का वितरण
30-Apr-2023 2:53 PM
शासकीय एमवीपीजीमहाविद्यालय में दिल्ली आईएएस ओपन स्कालरशिप परीक्षा के परिणाम उपरांत प्रशस्ति पत्र का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30अप्रैल। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल मार्गदर्शन में व रोजगार मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं दिल्ली आईएएस के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रतिभा खोज परीक्षा हुनर का सम्मान दिल्ली आईएएस ओपन स्कॉलरशिप परीक्षा का नि:शुल्क आयोजन 23 अप्रैल को आयोजित किया गया था। जिसके परिणाम उपरांत प्रशस्ति पत्र का वितरण  शनिवार को किया गया।

प्रशस्ति पत्र तीन कैटेगरी में वितरित किया गया, जिसमें ए ++ विद्यार्थियों को 100 फीसदी स्कॉलरशिप में अविनाश प्रताप सिंग,युगल ध्रुव ने स्थान  प्राप्त किया। इसी तरह  ए +  विद्यार्थियों को 50 फीसदी में  6 छात्र छात्राओं ने जगह बनाया। वहीं ए ग्रेड विद्यार्थियों को  25 फीसदी की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इसमें 127 छात्र लाभान्वित होंगे। शेष सभी परीक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।

प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में उपस्थित  सभी छात्र -छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते  हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं  की तैयारी  निरंतर  करते रहें। लगन  और मेहनत से किसी भी लक्ष्य  को प्राप्त करना संभव है। महाविद्यालय इस प्रकार की परीक्षाओं का आयोजन छात्र हित में करता है और इससे छात्र लाभान्वित होते हैं।

 इस कार्यक्रम में  दिल्ली आईएएस अकादमी के संचालक स्वतंत्र सिंग, सहा. संचालक  सुमीत कुमार, उनके स्टाफ रोहित गुप्ता,मयंक केसरी,शिवकिशन रजवाडे, विजेन्द्र डोगरे,महाविद्यालय से सीमा रानी प्रधान, संयोजक, रोजगार मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, डॉ. मालती तिवारी, जिला संगठक - राष्ट्रीय सेवा योजना ,डॉ. नीलम अग्रवाल, समन्वयक नैक, डॉ. ई पी चेलक,विभागाध्यक्ष वनसपति अजय कुमार  राजा  विभागाध्यक्ष वाणिज्य, सहायक प्राध्यापक प्रतिमा चंद्राकर, केशर चंद्र  बनपाल, आशुतोष पुरी गोस्वामी,मनीषा बेहरा, मृणाली चंद्राकर, नम्रता तम्बोली, डाकेश्वरी साहू एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

अध्यापन के लिए आवेदन 15 मई तक

दन्तेवाड़ा, 30 अप्रैल । भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के संचालन हेतु गठित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर छग के अन्तर्गत जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु अस्थाई रूप से मानदेय पर अध्यापन कार्य हेतु अतिथि शिक्षकों (फ्रेश/सेवानिवृत्त शिक्षकों)/छात्रावास अधीक्षक (निश्चित मानदेय) की व्यवस्था हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑफ लाईन माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है।

 

विज्ञापन का विस्तृत विवरण विभाग के वेबसाईट द्धह्लह्लश्च:222.द्गद्मद्यड्ड14ड्ड.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ/ पर तथा जिला के वेब साईट 222.स्रड्डठ्ठह्लद्ग2ड्डस्रड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ पर अवलोकन किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट