महासमुन्द
महासमुंद, 6 अगस्त। महासमुंद जिले के युवतियों के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण 07 अगस्त 2023 एवं युवकों के लिए 14 अगस्त 2023 से इलेक्ट्रिशियन मोटर बाइंडिंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्व.रोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रायोजित होगा। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी संजीव प्रकाश ने बताया कि प्रतिभागियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बीपीएल राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज की तीन फोटो, दस्तावेज साथ लाना होगा।
प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नि:शुल्क प्रशिक्षण पंजीयन के लिए दिए गए क्यू आर कोड की मदद से ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07723.299155, कमलेश पटेल के मोबाइल नम्बर 79997.00673, प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाइल नम्बर 93402.81974 पर प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हंै।