महासमुन्द

ट्यूबलर पोल निर्माण कार्य का विधायक-पालिकाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
06-Aug-2023 4:43 PM
ट्यूबलर पोल निर्माण कार्य का विधायक-पालिकाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6अगस्त।
नेशनल हाईवे 353 से मुक्तिधाम तक रोशनी से रौशन होगा। इस मार्ग पर 50 लाख की लागत से ट्यूबलर पोल लगाएं जाएंगे। जिसका भूमि पूजन संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की आतिथ्य में कल संपन्न हुआ।कल गुरुवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने माकड़े मेडिकल स्टोर के पास ट्यूबलर पोल लगाने के लिए उपाध्यक्ष, संभापति, पार्षद तथा नागरिकों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया। करीब 50 लाख की लागत से माकड़े मेडिकल से लेकर महामाया मंदिर, गांधी चौक, शास्त्री चौक से मुक्तिधाम तक यह ट्यूबलर पोल लगाएं जाएंगे।

इस मौके पर विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हुआ है। भूपेश बघेल एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो छत्तीसगढ़ को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया है। पालिकाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि शहर के वार्डों में बहुत से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। जहां जैसी आवश्यकता वहां वैसे काम किया जा रहा है। ट्यूबलर पोल भी उसी विकास का हिस्सा है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष व सभापति कृष्ण कुमार चंद्राकर, पवन पटेल, निखिलकांत साहू, मीना वर्मा, शोभना यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष येतेन्द्र साहू, हीरा बंजारे,पूर्व पार्षद हरबंस सिंह ढिल्लो, जसबीर सिंह ढिल्लो, प्रकाश राव साकरकर सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। 
 


अन्य पोस्ट