महासमुन्द
आरबीसी 6-4 के तहत 28 लाख की आर्थिक सहायता
06-Aug-2023 4:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 अगस्त। कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6.4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 7 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार.चार लाख रुपए के मान से कुल 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इन सभी की मृत्यु पानी में डूबने से हुई थी। इनमें विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम बांसकुड़ा की मृतिका रामबाई, ग्राम सिनोधा की मृतिका चैतीबाई के निकटतम वारिसान के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम रैताल के मृतक उदेराम पटेल, ग्राम सुखरीडबरी के मृतक भूदेव चक्रधारी एवं पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम घोघरा के मृतक केशव, ग्राम सुईनारा की मृतिका वीणा चक्रधारी तथा बसना विकासखण्ड के ग्राम गुढिय़ारी के मृतक नीलकुमार के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे