महासमुन्द

पटरी किनारे निवासरत लोगों का मकान खाली नहीं कराने की मांग
07-Aug-2023 3:19 PM
पटरी किनारे निवासरत लोगों का मकान खाली नहीं कराने की मांग

अफसरों से मिले नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7 अगस्त।
अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन आधुनिकीकरण शिलान्यास योजना में सांसद चुन्नीलाल साहू एवं सीनियर डिविजन इंजीनियर सम्बलपुर को वार्ड क्र. 10 पार्षद व नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवीचंद राठी ने ज्ञापन सौंपकर बताया है कि वार्ड क्र.14 के रेलवे पटरी किनारे निवासरत गरीब लोगों का मकान खाली करने का रेलवे प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया है। इनके पास आवास की अन्य कोई व्यवस्था नहीं है। बड़ी मुश्किल से मजदूरी कर भरण पोषण परिवार का किया जाता है। बरसात का मौसम है। वर्तमान में इन्हें समय दिया जावे तथा रेलवे एवं जिला प्रशासन के द्वारा आवास की समुचित व्यवस्था आर्थिक अनुदान करने के बाद ही मकान खाली कराया जावे। इनके पुनर्वास की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा है कि लगभग 40 परिवार इस योजन से प्रभावित हो रहे है। इसके अलावा शंकर नगर वार्ड क्र.1 में अंडर ब्रिज की आवश्यकता है जो वर्षों से लंबित है। रेल मंत्रालय द्वारा दो वर्ष पूर्व सर्वे कराया गया था। उसके बाद से यह मामला लंबित है। अंडर ब्रिज बनाने में आवागमन में सुलभता होगी।

इस पर सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि जिला प्रशासन एवं नगरपालिका से चर्चा कर सरकारी जमीन में प्रधानमंत्री आवास बनाकर इन गरीबों को बसाया जावेगा तथा शंकर नगर में अंडर ब्रिज के लिए प्रयास जारी है, शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जावेगा। महासमुंद रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के लिए 16 करोड़ की सौगात देने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, सांसद चुन्नीलाल साहू का आभार व्यक्त पार्षद देवीचंद राठी के द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट