महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7 अगस्त। एशिया यूथ इंटरनेशनल मॉडल संयुक्त राष्ट्र के कुआलालम्पुर मलेशिया में 12 अगस्त से शुरू होने वाली 12वीं कांफ्रेंस में भाग लेने बागबाहरा के युवा शाहबाज खान का चयन हुआ है। शाहबाज 11 अगस्त को कोलकाता से मलेशिया के लिए रवाना होंगे।
स्थानीय व्यवसायी अब्दुल शमीम खान के द्वितीय पुत्र शाहबाज खान रायपुर में अध्ययनरत हैं। शमीम खान ने बताया कि एशिया यूथ इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशन ऐसी संस्था है, जहां युवा कुटनीति और विश्व के विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा कर अंतरराष्ट्रीय समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करते हैं। इस कांफ्रेंस में 180 से अधिक देशों के युवा भाग लेंगे। आईएमएफ , यूनीसेफ, यूनिसको, इंटरपोल और डब्ल्यूएचओ के मुद्दों पर परिचर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
शमीम खान ने बताया कि शाहबाज का इस वर्ष मार्च दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 23 में भाग लेने के लिये भी चयन हुआ, लेकिन विलंब से मिली जानकारी की वजह से शामिल नहीं हो सका था।