महासमुन्द
झोपड़ीनुमा खपरैल वाले मकान को तोडऩे वालों पर कार्रवाई के मूड में
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 अगस्त। बागबाहरा तहसील के गांव सालडबरी में राजस्व अमले द्वारा आदिवासियों को काबिज भूम से बेदखली का मामला जोर पकडऩे लगा है। आदिवासियों को अक्रिमित भूमि पर से बेदखली को लेकर प्रभावित परिवार के पक्ष में आदिवासी समाज हरकत में आया है।
इस संबंध में अमात्य गोंड समाज ने एक बैठक लेकर जनपद अध्यक्ष स्मिता चन्द्राकर एवं उनके पति भाजपा नेता हितेश चन्द्राकर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है। इस मामले को आदिवासी समाज प्रताडऩा और अपमान का मानते हुए गरीब आदिवासी किसान कंवल सिंग एवं उनकी पत्नी के झोपड़ीनुमा खपरैल वाले कच्चे मकान को तोड़वाने वालों पर कार्रवाई के मूड में हैं।
इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी कर आदिवासी समाज के लोगों ने जानकारी दी है कि सालडबरी की उक्त भूमि पर 50 वर्षों से काबिज आदिवासियों को हितेश चंद्राकर के कहने पर जबरन बेदखल किया गया है। इससे आदिवासी समाज आक्रोश में हैं। इस ममले में सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष एवं अमात्य गोंड समाज के सर्किल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई है। जिसमें सालडबरा निवासी पडि़त आदिवासी नेे बताया है कि सालडबरी के लोगों ने उनका हुक्कापानी बंद कर गांव से बहिष्कृत कर दिया है।
पीडि़त ने अपने समाज को जानकारी दी है कि गांव वालों ने उनके घर का सामान फेे कवा कर घर में ताला लगाकर चाबी उपसरपंच को सौंप दी। अब कंवल सिंग एवं उसकी पत्नी भरी बरसात में मुसाफिर की तरह दर-दर भटक रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बेदखली करने आये राजस्व अमले ने उनके फसल को जेसीबी से रौंदा, प्लींथ तक निर्माणाधीन मकान के आधे हिस्से को तोड़वा दिया, जबकि सालडबरी में शासकीय भूमि पर अनेक रसूखदार लोगों का कब्जा है।
सर्व आदिवासी समाज का कहना है कि यदि कंवल सिंग की झोपड़ी अतिक्रमण कर बनाई गई थी, उसे तोड़ा दिया गया तो प्रशासन के सहयोग से हितेश चंद्राकर गांव में उन रसूखदारों के मकान चौबीस घंटे में तुड़वा कर दिखाए, जिन्होंने गांव की बड़ी जमीन को कब्जे में ले रखा है। अन्यथा 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।
सर्व आदिवासी समाज का कहना है कि हितेश चंद्राकर ने 200 मठों को तोडक़र आदिवासियों द्वारा अतिक्रमण की बात कही है। जबकि सालडबरी में नल-जल योजना अंतर्गत पानी टंकी निर्माण के लिये ग्राम पंचायत ने मठों के स्थान को चिन्हांकित किया है। आदिवासी समाज उग्र होकर यदि आंदोलन करता है तो इसकी जिम्मेदारी गांव के सरपंच जनपध अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर होंगी।