सितम्बर में शौर्य यात्रा पर चर्चा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,8 अगस्त। बीते 6 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद जिला महासमुंद की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर बसना में आहुत हुई।
बैठक के प्रथम सत्र में ग्रामीण स्तर तक संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों, सितम्बर माह में शौर्य यात्रा आयोजन के विषय पर चर्चा की गई। बैठक के द्वितीय सत्र में प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा के द्वारा शौर्य यात्रा हेतु बैठक में आए सुझाव को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को संगठन में अनुशासित रहकर कम संसाधनों में भी अपने काम करने, संगठन विस्तार, प्रति सप्ताह मंगलवार को शाम 7 बजे नियमित हनुमान चालीसा पाठ, सत्संग, गोवंश पालन, परिषद द्वारा सेवा कार्य, वृक्षारोपण पर चर्चा हुई। विश्व हिंदू परिषद जिला महासमुंद के जिला अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने धर्मांतरण एवं लव जिहाद का पुरजोर विरोध करने पर जोर दिया। बैठक के अंत में जिला कार्यकारिणी के कुछ दायित्व की घोषणा अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने सर्वसम्मति से की।
इस घोषणा में बजरंग दल जिला सहसंयोजक दुर्गेश यादव, अभिषेक दास, जिला विशेष संपर्क प्रमुख विष्णु चंद्राकर, जिला सहसत्संग प्रमुख कृष्णा श्रीवास्तव, जिला विद्यार्थी प्रमुख नरेश नायक, जिला गौ सेवा परम सुमन सेन्द्रे, जिला सुरक्षा प्रमुख कमलेश डडसेना, दुर्गेश पटेल, रामेश्वर साहू, दुर्गा वाहिनी भगवती देवांगन, होमिका सिन्हा को संगठन का दायित्व दिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष हर्षवर्धन चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश प्रधान, जिला मंत्री अखिलेश लुनिया, सह मंत्री विक्की चंद्राकर, जिला संयोजक बजरंग दल इवन साहू, सहसंयोजक राजा चंद्राकर, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका आदित्य चंद्राकर, प्रांत के छात्रा प्रमुख वंदना सेन, जिला सह संयोजिका लक्ष्मी साहू, ऋचा चंद्राकर, प्रखंड मंत्री हिमांशु तिवारी, प्रखंड संयोजक कान्हा प्रधान, मयंक पाणिग्रही,अक्षुुण प्रधान, विकास महापात्र, राजेश चौधरी, चुड़ामणि साहू,नवीन देवता, सतीश ध्रुव, विश्वनाथ प्रधान, नंदन सिंह राजपूत, पूनम पटेल, नमिता निषाद, नेहा सिंह, वंदना निषाद, प्राची यादव, लकेश्वरी सिदार, पद्मिनी ध्रुव, खिरोदिनी ध्रुव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।