महासमुन्द
बिना शासन के संरक्षण के सट्टेबाजी का गिरोह संचालित नहीं-राजू सिन्हा
07-Aug-2023 3:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कहा है कि जांच के दौरान महादेव सट्टे का जैकपॉट हाथ लगने और उसमें हुए बड़े खुलासे के बाद प्रदेश सरकार की विश्वसनीयता एक बार फिर दांव पर लग गई है। जिस तरह से रायपुर,बिलासपुर सहित अन्य जिलों में महादेव व अन्य ऑनलाइन सट्टे के बड़े चैनल की धरपकड़ हुई है, यह साफ हो गया है कि इन्हें तमाम असामाजिक, आपराधिक और अवांछनीय तत्वों, राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और इसके एवज में कमीशनखोरी की जा रही है।
श्री सिन्हा ने कहा कि महादेव सट्टा एप कांग्रेस के राजनीतिक समर्थन व संरक्षण में छत्तीसगढ़ की पीढ़ी को बर्बाद करने का काम कर रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे