महासमुन्द
भाजपा नेता अजय खरे का निधन
30-Aug-2023 2:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 30 अगस्त। भाजपा मंडल पिथौरा के पूर्व मंडल महामंत्री एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि अजय खरे का बीती रात एक कार दुर्घटना में निधन हो गया है। वे 45 वर्ष के थे। जिनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम बेलपार बावनकेरा झलप के पास किया गया। अजय खरे दूरदर्शन एवं रेडियो के प्रसिद्ध उद्घोषक शशांक खरे एवं छत्तीसगढ़ी साहित्यकार बंधु राजेश्वर खरे के भतीजे थे। उनके निधन पर पिथौरा की साहित्यिक संस्था श्रृंखला साहित्य मंच सहित अनेक संगठनों के शोक संवेदना व्यक्त की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे