महासमुन्द

महारुद्राभिषेक
30-Aug-2023 3:42 PM
महारुद्राभिषेक

महासमुंद, 30 अगस्त। बीते महीने भर से बीटीआई रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट परिसर में जारी महारुद्राभिषेक, हवन-पूजन एवं मानस गान कार्यक्रम कल समाप्त हुआ। आयोजक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बताया कि श्रावण माह में आयोजित रुद्रमहाभिषेक एवं हवन-पूजन का समापन कल 29 अगस्त दिन मंगलवार को सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की भव्य शोभा यात्रा के साथ समाप्त हुआ। उक्त शोभायात्रा में राउत नाचा, सांग पार्टी, झांकी व लाइव स्टेज शो आकर्षण का केंद्र थीं।

 


अन्य पोस्ट