महासमुन्द

स्वर्णकार महिलाओं ने पूर्व सैनिकों को बांधा रक्षा सूत्र
31-Aug-2023 2:47 PM
स्वर्णकार महिलाओं ने पूर्व सैनिकों को बांधा रक्षा सूत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 31अगस्त। बुधवार को शहर से लगे ग्राम खरोरा स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में छत्तीसगढ़ स्वर्णकार महिला मंडल की महिलाओं ने भूतपूर्व सैनिकों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

 इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने बताया कि राखी भारतीय संस्कृति का एक अनुपम उपहार है। हमारे देश के सिपाही सरहद में विपरीत परिस्थितियों में डटकर पूरे देश की रक्षा करते हैं। उनकी इस निष्ठा और कर्तव्य परायणता के हम सदा आभारी रहेंगे। इसी भाव के साथ स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने पूर्व सैनिकों के साथ श्रद्धा पूर्वक रक्षाबंधन पर्व को मनाया। शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर एवं दीप जलाकर उन शहीदों को नमन किया जिन्होंने भारत देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति दी। पश्चात सभी पूर्व सैनिक भाइयों के माथे में अक्षत.कुमकुम का तिलक लगाकर उनकीकलाइयों में रक्षा सूत्र बांध दिया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष युवराज चंद्राकर एवं साथी सैनिक भाइयों ने आशीर्वाद के साथ प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वर्णकार महिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्वर्णकार महिला संगठन से सरला सोनी, राखी सोनी, पूर्णिमा सोनी, जय श्री सोनी, नीता सोनी, बरखा सोनी, डॉली सोनी, शिखा सोनी, अंजली सोनी एवं प्रतिमा सोनी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट